येलो डे पर बच्चों ने पीले परिधानों में अद्धभूत छटा बिखेरी
पटना। बसंत ऋतु के अवसर पर टेंडर हार्टस इंन्टरनेशनल स्कूल के मांटेसरी सेक्शन के 2 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए येलो डे का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पीले परिधानों में अद्धभूत छटा बिखेरी। जिसमें एक फैंसी ड्रेस काम्पटिशन का आयोजन हुआ। बच्चे पीले रंग के फलों, सब्जियां, फूल एवं पीतांबर श्री गणेश के वेष-भूषा में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों को पीले रंग से अवगत कराना था। नन्हें-मुन्हें बच्चे जैसे-विभव एवं अदिति सूर्यमुखी बनकर, रितिका एवं अतिक्ष पीतांबर गणेश बनकर, दुष्यंत पीला केला बनकर एवं वाणी, अनिकेत, अक्षत, भाव्या आम बनकर, तान्या अग्रवाल मैंगो बनकर, अक्षत राज पीला कैपसिंकम बनकर पीले परिधानों में बड़े ही सुंदर दिख रहे थे। इस मौके पर मांटेसरी सेक्शन की इंचार्ज एवं प्राचार्य रोट्रेरियन शिवानी भार्गव एवं रेवा भार्गव ने बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया।


