February 23, 2026

युवा जदयू ने दूसरी कमिटी का किया विस्तार, भ्रमात्मक दुष्प्रचार को करेंगे नाकाम

पटना। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं टेकारी के विधायक अभय कुशवाहा ने कहा कि युवा जदयू सांगठनिक स्तर पर जहां बूथ तक अपनी उपस्थिति पूरी दमखम से दर्शा रही है, वहीं मुख्यमंत्री के स्वप्नदर्शी सोच जल जीवन हरियाली अभियान के मकसद को पूरी निष्ठा के साथ न केवल जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है बल्कि 19 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला में युवा जदयू के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता दमखम के साथ खड़े होंगे। वे पार्टी कार्यालय में युवा जदयू के द्वारा आोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
श्री कुशवाहा ने कहा कि राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह के निर्देशानुसार युवा जदयू बूथ स्तर तक अपने संगठन को और धारदार बनाने को कृतसंकल्पित है। ताकि विपक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ भ्रमात्मक दुष्प्रचार को नाकाम किया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछली मानव श्रृंखला के मुकाबले इस बार का मानव श्रृंखला और बड़ा इतिहास रचेगा। मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने के मद्देनजर युवा जदयू ने सभी जिलों में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि दूसरी कमिटी का विस्तार कर सूची जारी कर दी गई है, जिसमें 04 जिलाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 02 संगठन सचिव, 09 महासचिव और 25 सचिव बनाए गए हैं इसके अलावे बचे हुए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जनवरी को युवा जदयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक पटेल सेवा संघ के सभागार में आयोजित की जाएगी। जिसमें युवा जदयू के सभी पदाधिकारियों के प्रशिक्षण आयोजित करने पर निर्णय लिया जाएगा।
इस मौके पर युवा जदयू के प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतू, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियरंजन पटेल, अप्सरा मिश्रा, पवन रजक, पंकज सिंह, राजीव रंजन, सुशील उपाध्याय, ओमप्रकाश रंजन, चन्दन स्वर्णकार, संगठन सचिव रणधीर कुमार मिश्र, अरूण कुमार गुप्ता व रितु झा उपस्थित थे।

You may have missed