February 20, 2026

PATNA : मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

पटना। राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर मुहल्ले में मेडिकल की पढाई कर रहे एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र मूलत: भागलपुर का रहने वाला बताया जाता है और काजीपुर इलाके रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने जो सुसाइड नोट बरामद किया है, उसमें छात्र ने खुद को मौत का जिम्मेदार मानते हुए अपने माता-पिता से और भाई से माफी भी मांगी है।

You may have missed