February 17, 2026

मुंगेर एसपी ने चलाया चला रोको टोको जांचो पूछो अभियान, पुलिस अमला दिखा सड़कों पर

मुंगेर। मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर मुंगेर जिला के 70 से अधिक जगहों पर रोको टोको जांचो पूछो अभियान चलाया गया। सभी जगहों पर बाइक चेकिंग का आदेश दिया गया था। इस दौरान सभी पदाधिकारी खुद सड़कों पर मौजूद रहकर अभियान में जुटे रहे।

एसपी के आदेश पर जिलान्तर्गत सभी शहरी क्षेत्र, बाजार, भीड़-भाड़ वाले इलाके, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में शाम 3 बजे से 6 बजे के बीच सघन वाहन चेकिंग एवं रोको-टोको-जांचों-पूछो अभियान चलाया गया। इस अभियान में सभी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निम्नलिखित जगहों पर मौजूद थे।

चयनित स्थल पर अभियान के तहत ट्रिपल राईडर, लहरियाकट बाइकर्स, मनचलों, संदिग्ध युवकों, अर्द्धव्यवस्क वाहन चालकों, असमाजिक तत्वों को रोक कर पूछताछ की कार्रवाई की गई तथा जुर्माना वसूला गया।

You may have missed