माकपा के युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर राजगीर में शुरू
पटना। माकपा के युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर राजगीर में रविवार से आरंभ हो गया, जो 3 मार्च तक चलेगा। उक्त प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक के रूप में देश के प्रसिद्ध किसान नेता अशोक ढावले ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश अभी संकट की दौड़ में चल रहा है, संविधान खतरे में है, लोगों में नफरत फैलायी जा रही है। इस समय युवाओं पर महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है कि यह सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को एकजुट कर आंदोलन को तेज करे। कल शिक्षक के रूप में चर्चित जन नेता एवं लेखक बादल सरोज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में राज्य सचिव अवधेश कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य अरुण मिश्रा, नालंदा जिला सचिव जनार्दन प्रसाद सहित लगभग 125 प्रतिनिधि उपस्थित थे।


