December 10, 2025

महिला यात्री का मंगलसूत्र झपट भाग रही महिला चोर बंदी

मसौढी। पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर 63247 अप सवारी गाड़ी में सवार होने के दौरान एक महिला यात्री के गले से एक महिला चोर ने उसका मंगलसूत्र झपट लिया और भागने लगी। लेकिन यात्रियों और जीआरपी ने उसे खदेड कर मंगलसूत्र के साथ पकड लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कादिरगंज थाना के पकौडा ग्रामवासी मुकेश नारायण कुमार क पत्नी रेशमी कुमारी रविवार का तारेगना से नदौल जाने के लिए 63247 अप सवारी गाडी में सवार हो रही थी। इसी दौरान एक महिला चोर ने उससे उसका मंगलसूत्र झपट लिया और भागने लगी। रेशमी कुमारी द्वारा शोर मचाने पर यात्रियों व जीआरपी ने उसे मंगलसूत्र के साथ खदेडकर पकड लिया। गिरफ्तार महिला चोर रूबी खातुन पटना के सुल्तानगंज थाना के कर्बला दरगाह निवासी स्व. इदू की विधवा बताई जाती है। बाद में जीआरपी ने उसे जेल भेज दिया।

You may have missed