January 26, 2026

BIHAR : महाप्रबंधक ने उप मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात कर रेल विकास कार्य से कराया अवगत

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने बुधवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मुलाकत की। इस मुलाकात में महाप्रबंधक ने बिहार में यात्री सुविधा और रेल विकास से जुड़े विभिन्न योजनाओं की प्रगति से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास में रेलवे की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उपमुख्यमंत्री ने बिहार में चल रहे पूर्व मध्य रेल की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में महाप्रबंधक श्री त्रिवेदी ने रेलवे के क्रियाकलाप, यात्री सुविधा में और सुधार तथा रेल विकास आदि से जुड़े विषयों पर उप मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

You may have missed