भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका बेस्ट फीमेल सिंगर अवार्ड से सम्मानित

पटना। भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका ने बिहार का मान बढ़ाया है। अंतरा सिंह को सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड 2020 के बेस्ट फीमेल सिंगर अवार्ड से राघवेंद्र कुमार ने अयोध्या में सम्मानित किया। बीते 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अयोध्या महोत्सव में आयोजकों ने अंतरा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
आम आदमी पार्टी, कला संस्कृति प्रकोष्ठ, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि बिहार के सीतामढ़ी की बेटी अंतरा सिंह प्रियंका ने पूरे बिहार का नाम रौशन किया है। लोकेश ने कहा कि सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के नवाही ग्राम के निवासी नवल मंडल की पुत्री हैं। एल्बम तथा भोजपुरी फिल्मों में सैकड़ों हिट गीत देने वाली अंतरा ने अब तक सोलह हजार गाने गाए हैं। भोजपुरी जगत में सबसे ज्यादा व्यूज देने वाली फीमेल सिंगर बन चुकी हैं। सीतामढ़ी जिले के लिए गौरव की बात है।
वहीं आप प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने बधाई देते हुए कहा कि सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड 2020 से सम्मानित होना बिहार के कलाकारों के लिए गर्व की बात है। बधाई देने वालो में विष्णु तिवारी, सुयश कुमार ज्योति, संयोजक मुन्ना सिंह, शाहिल सजना, रागनी सिंह रंजीता शामिल हैं।

About Post Author

You may have missed