February 15, 2026

भारतीय दलित पार्टी के फुलवारी से प्रत्याशी होंगे पूर्व प्रखंड प्रमुख राधे रमण

फुलवारी शरीफ। भारतीय दलित पार्टी के सिम्बल पर फुलवारी से पूर्व प्रखंड प्रमुख राधे रमण को विधानसभा चनाव में प्रत्याशी बनाया गया है। इसकी घोषणा रविवार की देर शाम मुरादपुर में पार्टी कार्यालय का उदघाटन के अवसर पर किया गया। इस मौके पर पार्टी नेताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राधे रमण ने किया।
मौके पर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुंदर दास ने कहा कि पार्टी ने राधे रमन को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी के साथ ही फुलवारी से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। वहीं राधे रमन ने कहा कि एनडीए और महागठबंधन को जनता ने देख लिया है, ये लोग बिहार में अपराधिक वारदातों को रोकने, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी दूर करने, युवाओं को रोजगार देने और किसानों-मजदूरों की समस्याओं का निदान करने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं, इसलिए दोनों गठबंधन को हराना है, साथ ही पार्टी ने मसौढ़ी से अनिल दास को प्रत्याशी बनाया है। मौके पर पार्टी के संगठन मंत्री अनिल दास, जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार, रामधार पासवान, अमरजीत पासवान, रजनीश कुमार पासवान, हरी नारायण पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed