भाजपा युवा मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनने पर कनक को मिली बधाई

बांका। भारतीय जनता युवा मोर्चा के बांका जिलाध्यक्ष रंजीत यादव के द्वारा बांका की भाजपा नेत्री सह समाजसेविका कनक मिश्रा को मोर्चा बांका जिला का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इस बाबत अध्यक्ष रंजीत कुमार यादव ने बताया कि श्रीमती कनक मिश्रा रूपसा गांव की रहने वाली है और वह सदैव संगठन विस्तार कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत रहती हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा और तीव्र गति से मजबूत होगा। वहीं मनोनीत उपाध्यक्ष कनक मिश्रा ने कहा कि जिस दौर में लोग वाहवाहियां ढू़ढते हैं, उसी दौर में वह जिम्मेदारियां ढूंढती है। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि मोर्चा ने एक नई जिम्मेदारी के काबिल उन्हें समझा। उन्होंने संगठन को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह उनकी उम्मीदों पर 100% खड़ी उतरेंगी। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव के इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह समेत बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय दास, केदार सिंह, महेश गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, सोनी सुमन, जिला प्रमुख स्वीटी कुमारी आदि ने कनक मिश्रा को और शुभकामनाएं व बधाई दी।

You may have missed