भाजपा नेता राजीव रंजन क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य नियुक्त

पटना। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव रंजन को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (पूर्व मध्य रेल) का सदस्य नियुक्त किया गया है। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल ने क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में रेल मंत्री का प्रतिनिधित्व करने के लिए सदस्य के रूप में नामित किया है।
ज्ञात हो कि राजीव रंजन भाजपा के विभिन्न पदों पर रहते हुए सामाजिक कार्यो में अपने आप को समर्पित रखते हैं, साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आवाज बुलंद करने में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (पूर्व मध्य रेल) का सदस्य नियुक्त किये जाने के लिए संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का आभार प्रकट किया। वहीं राजीव रंजन को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (पूर्व मध्य रेल) का सदस्य नियुक्त किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

You may have missed