February 17, 2026

ब्रह्मपुर के पास पोखर से बरामद लाश रिक्शा चालक की निकली

फुलवारी शरीफ। शनिवार को ब्रह्मपुर और रानीपुर गांव के बीच झाड़ियों में पानी भरे पोखर से बरामद अधेड़ की लाश की शिनाख्त बेउर निवासी रिक्शा चालक लाल बाबू के रूप में की गई। अखबारों में छपी खबर देख तीन दिन से लापता रिक्शा चालक लाल बाबू का पुत्र सुनील फुलवारी थाना पहुंचा। जहां पिता के शव की तस्वीर देख पहचान कर फूट-फूटकर कर बिलखने लगा। मृतक के पुत्र सुनील ने बताया कि उनके पिता रिक्शा चलाकर परिवार के रोजी रोटी का एकमात्र सहारा थे। तीन दिन पहले घर से निकले तो फिर वापस नहीं लौटे। परिजन खोजबीन करने में लगे थे। इस दौरान लॉक डाउन में रिक्शा भी चलना बंद हो गया था, जिसके चलते वे काफी परेशान थे। संभवत: शौच के लिए उधर गए जहां पैर फिसलने से पानी मे डूबकर मौत हो गयी।
वहीं पानी भरे गड्डे में मिली अधेड़ की लावारिश लाश की शिनाख्त बेउर निवासी रिक्शा चालक लाल बाबू राय के तौर पर होने की खबर मृतक के पुत्र सुनील कुमार ने परिजनों को दिया तो परिवार में चीत्कार मच गया। मृतक के पुत्र सुनील के बयान पर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं हम से के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रफुल्ल चन्द्रा और महासचिव नीतीश कुमार दांगी ने सरकार से मृतक के परिवार की अत्यंत गरीबी हालत देख राशन सामग्री और आर्थिक मदद कराने की मांग की है।

You may have missed