बिहार : 9 से 11 तक बिहार के अधिकांश जिलों में छाये रहेंगे बादल

पटना। पश्चिमी विक्षोभ देश के मैदानी इलाकों में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिससे गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है। विक्षोभ की वजह से एक टर्फ लाइन बिहार, झारखंड, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्से पर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 11 अप्रैल तक बिहार के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद भी बंगाल की खाड़ी से शुष्क हवाएं उठती रहेंगी। इस वजह से अगले कुछ दिनों तक सुबह 7 बजे तक हल्के ठंड का एहसास होगा। सुबह 10 बजे के बाद हवाएं गर्म हो जाएगी जिससे लू चलेगा। हल्की बारिश के बाद मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

You may have missed