बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तेजप्रताप हो जाएंगे परमानेंट बेरोजगार : ओमप्रकाश
पटना। युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने कहा है कि तेजप्रताप यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कुछ भी बोलने से पहले याद कर लेना चाहिए कि किसकी कृपा से वे विधानसभा का मुंह देख सके। अगर मुख्यमंत्री ने कृपा नहीं की होती तो तेजप्रताप आज भी बांसुरी और शंख लेकर ना जाने किन गलियों में घूम रहे होते। तेजप्रताप को अगर कुछ बोलना ही है तो उनको लालू यादव के भ्रष्टाचार पर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद तेज प्रताप यादव परमानेंट बेरोजगार हो जाएंगे क्योंकि राजद को दस सीटें भी मिल जाए तो बहुत होगा। चुनाव के बाद तेज प्रताप यादव को घर के किसी कोने में बैठकर चैन से बांसुरी ही बजाना है इसलिए बेहतर होगा कि वह राजनीतिक टीका टिप्पणी करने की बजाय बांसुरी बजाने का ही अभ्यास करें।


