November 18, 2025

बिहार-झारखंड के मोस्ट वांटेड विकास सिंह ने पटना में किया आत्मसमर्पण, पुलिसिया दबिश का असर

पटना। बिहार झारखंड का मोस्ट वांटेड अपराधी सरगना कुख्यात विकास सिंह पटना व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।विकास सिंह को पुलिस पटना के दीना गोप हत्याकांड समेत बाढ़ बाढ़ के चर्चित भोला-मुकेश नामक दो भाइयों के हत्या के साजिश मामले में तलाश कर रही थी।इसके पूर्व भी विकास सिंह कुख्यात दीना गोप हत्या कांड के मामले में पिछले वर्ष रांची से गिरफ्तार खो चुका था।बाद में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था। पिछले वर्ष बाढ़ के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़े बाढ के ही भोला-मुकेश नामक दो भाइयों के हत्या के साजिश मामले में भी विकास सिंह का नाम आया था।पुलिस ने फरार विकास सिंह के श्री कृष्णा नगर स्थित मकान की भी कुर्की की थी।
विकास सिंह ने आज पटना के व्यवहार न्यायालय में पुलिस प्रशासन की निगाहों से बचते हुए बहुत ही चतुराई के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।कुख्यात विकास ने पटना व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम 14 के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। ज्ञातव्य हो कि विकास सिंह 90 के दशक के दौरान पटना का कुख्यात अपराधी रह चुका है कभी विकास मुकेश गिरोह की पटना में तूती बोलती थी। पटना के चर्चित ऑटोमोबाइल शोरूम गिन्नी मोटर्स तथा कार्लो आटोमोबाइल में विकास सिंह के गिरोह ने किसी जमाने में पुलिस को चुनौती देते हुए रंगदारी के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था।

You may have missed