February 15, 2026

बिहार चुनाव : 19 अक्टूबर को सीएम नीतीश गया, औरंगाबाद, जहानाबाद में करेंगे पांच जनसभाएं

पटना। निश्चय संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 अक्टूबर को पांच जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री के निश्चय संवाद कार्यक्रम में उनके साथ जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी होंगे। कल मुख्यमंत्री गया, औरंगाबाद और जहानाबाद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न माध्यमों से जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं। कोरोना को देखते हुए इस विधानसभा चुनाव में वह डिजिटल माध्यम से भी संवाद स्थापित कर रहे हैं। कई जगह मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचकर चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में 19 अक्टूबर को उनकी पहली सभा गया के शेरघाटी स्थित रंगलाल उच्च विद्यालय मैदान में होगी। दूसरी सभा औरंगाबाद के रफीगंज स्थित आरबीआर उच्च विद्यालय में और तीसरी सभा गया जिले के चिल्ड्रेन पार्क मैदान टेकारी में होगी। जबकि चौथी सभा अतरी के उच्च विद्यालय मैदान टेटुआ में और पांचवी घोषी विधानसभा के उच्च विद्यालय मैदान हुलासगंज में होगी।

You may have missed