बिहार के लाल की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा : कांग्रेस

पटना। आतंकियों से लोहा लेते हुए जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बिहार के आरा के रहने वाले व सीआरपीएफ के जवान रमेश रंजन की शहादत पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने शहीद रमेश रंजन की स्मृति को नमन किया। डॉ. झा ने कहा कि शहीद रमेश रंजन वीर कुंवर सिंह के जन्मस्थल जगदीशपुर प्रखंड के निवासी हैं। शहीद रमेश रंजन ने देश की सुरक्षा के लिये अपनी शहादत दी है, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। आज सुबह साढ़े आठ बजे शहीद रमेश रंजन का पार्थिव शव पटना हवाई अड्डा पर लाया गया, जहां डॉ. मदन मोहन झा ने कांग्रेस की ओर से उनके पार्थिव शव पर माल्यार्पण कर शहीद रमेश रंजन को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनकी स्मृति को नमन किया।

You may have missed