बिहारियों को रोजगार देने में विफल रही नीतीश सरकार : शेर सिंह
पटना। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने सोमवार को पटना के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश की नीतीश सरकार को देश का सबसे विफल सरकार बताया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना काल में यह बात साफ हो गई कि रोजगार का दावा करने वाली नीतीश सरकार में लाखों लोगों को रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ा। क्योंकि इस दौरान पूरी दुनिया ने देखा कि बिहार के श्रमिक किस तरह लॉकडाउन में दर-बदर हुए।
राणा ने आगे कहा कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा एक प्रमुख मुद्दा है। पार्टी इसके लिए पार्टी जैसे ही सत्ता में आ जाएगी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित हो जाए। अगर किसी भी समाज की महिला सशक्त होगी तो उससे समाज स्वाबलंबी बनेगा।
वहीं पार्टी के संस्थापक सदस्य विशाल सिंह ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। साथ ही महिलाओं का सशक्तिकरण और सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा है। इसलिए आने वाले दिनों में पार्टी एक बड़ी मुहिम चलाएगी। राजनीतिक तौर पर बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण पर ध्यान देगी। इसे लेकर संगठन के विस्तार की क्रम शुरू कर दिया है।


