बाढ़ : महिला की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या, खंदा से शव बरामद
बाढ़ (कमोद कुमार)। पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी थाना क्षेत्र से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
इस संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह जब किसान अपने खेतों पर जा रहे थे कि इसी दौरान बेलछी प्रखंड के बराह गांव के समीप मनकोठिया खंदा में एक महिला की लाश देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची बेलछी पुलिस ने शव को बरामद कर छानबीन में जुट गई है।


बताया जाता है कि अपराधियों ने उक्त महिला को किसी अन्यत्र जगह पर धारदार हथियार से हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है। हत्यारों ने महिला की गला काटकर हत्या किया है और मृतका की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को भी धारदार हथियार से क्षतिग्रस्त कर दिया है ताकि उक्त महिला की पहचान ना हो सके। मृत महिला के पहनावे देखने पर किसी अच्छे परिवार की प्रतीत हो रही है।
बेलछी पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने किसी दूसरे जगह पर महिला की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर खंदा में फेंक दिया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

