बाढ़ : बेलछी में खेत के मेड़ काटने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव व्याप्त
बाढ़। खेत के मेड़ काटने के विवाद में मंगलवार की सुबह गांव के दबंग ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिससे गांव में दहशत का आलम व्याप्त हो गया है। मामला पटना जिला के बाढ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी थाना क्षेत्र का है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेलछी थाना क्षेत्र के गन्नी चक गांव में यमुना यादव के बेटा अशोक यादव (32 वर्ष) मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे खेत का मेङ काट रहा था कि इसी बीच गांव के ही रतन यादव तीन- चार लोगों के साथ पहुंच कर अशोक यादव से मेर काटने को लेकर विवाद करने लगा और देखते-देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। रतन यादव ने अपने पास रखे पिस्तौल से अशोक यादव पर सटाकर ताबड़तोड़ दो फायरिंग कर दी, जिससे अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रतन यादव अपने साथियों के साथ मौके से भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि मृतक दूसरी जगह जेसीबी का चालक था, वह हाल के दिनों में अपने घर गन्नी चक आया हुआ था। मृतक शादीशुदा था और उसके तीन बेटी और एक बेटा है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही बेलछी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक थाना में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है।

