फ्री में सब्जी नहीं दिए तो पिस्तौल के कुंदा से विक्रेता को किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज
फतुहा। थाना क्षेत्र के पठानटोली के पास फ्री में सब्जी नही देने पर असामाजिक तत्व के लोगों ने पिस्तौल के कुंदा से हमला कर सब्जी विक्रेता का सिर फोड़ दिया। इस संदर्भ में पीड़ित सब्जी विक्रेता महेन्द्र पासवान ने थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया जाता है कि पीड़ित ठेले पर प्रतिदिन की तरह मुहल्ले में घूम-घूम कर सब्जी बेच रहा था तभी असामाजिक तत्व के एक युवक ने मुफ्त में सब्जी देने को कहा। जब पीड़ित ने सब्जी देने से इंकार किया तो आरोपी ने पिस्तौल के कुंदे से उसका सिर फोड़ दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।


