फौजिया रानी के नेतृत्व में वीआईपी में शामिल हुए कई नेता

फुलवारी शरीफ। पटना के चितकोहरा के पास विकाशशील इंसान पार्टी की पटना जिला अध्यक्ष फौजिया रानी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी में अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए। इसकी जानकारी देते हुए विकासशील इंसान पार्टी की पटना जिला अध्यक्ष फौजिया रानी ने बताया कि रुखसाना खातून, संगीता देवी, सीमा अफरोज, ज्योति देवी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अफसाना खातून को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्ष और संगीता देवी को सचिव मनोनीत किया गया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिला हमारी पार्टी में शामिल हो रही हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर पार्टी के पटना जिला अध्यक्ष अर्जुन साहनी और लवली सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
