फुलवारी पहुंचे एसएसपी ने शहर में घूम-घूम कर लिया विधि व्यवस्था का जायजा

संगत पर और टमटम पड़ाव के बीच प्रस्तावित पुलिस पिकेट निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
फुलवारी शरीफ। एसएसपी उपेंद्र शर्मा सोमवार को फुलवारी शरीफ थाना पहुंचे। थाना में अधिकारियों को कई दिशानिर्देश देने के बाद एसएसपी डीएसपी थानेदार के साथ शहर में घूम-घूमकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी पैदल ही थाना से निकल शहीद भगत सिंह चौक, इमारत शरिया टमटम पड़ाव होकर संगत पर पहुंचे और वापस टमटम पड़ाव पहुंचकर वाहन में सवार होकर पटना के लिये निकल गए। इससे पूर्व एसएसपी ने शहर में आम लोगों और दुकानदारों से बातचीत भी की। डीएसपी संजय पांडेय ने बताया कि संगत पर से टमटम पड़ाव के बीच प्रस्तावित पुलिस पिकेट निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण करने के बाद एसएसपी ने थाना में विधि व्यवस्था के बारे में दिशा निर्देश जारी किया है। एसएसपी ने टमटम पड़ाव बवाल मामले में फरार सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की बात भी कही। इसके अलावा थाना में सिरिस्ता सहित अन्य लंबित केसों को जल्द निपटारा का निर्देश भी दिया है।

You may have missed