August 20, 2025

फाईनेंस कंपनी के कर्मी से बदमाशों ने रूपए भरा बैग छीना, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद सहयोगी, मसौढी। थाना के बर्तन गली स्थित भारत फाईनेंस कंपनी के एक कर्मी से बुधवार को थाना के धनीचक गांव के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उस वक्त रूपए भरा बैग झपट लिया जब वह थाना के माधोचक से कलेक्शन कर मसौढ़ी लौट रहा था। इस संबंध में कर्मी सह गया जिला के आंती थाना के राजाबीगहा गांव के उदय कुमार ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।मिली जानकारी के मुताबिक फाईनेंस कंपनी का कर्मी उदय कुमार बुधवार को कलेक्शन करने माधोचक गया था। राशि कलेक्शन करने के बाद वह अपनी बाइक से मसौढी लौट रहा था। इसी दौरान धनीचक गांव के पास पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उससे रूपए भरा बैग झपट लिया और पूरब दिशा की ओर भाग निकले। बताया जाता है कि झपट लिए गए बैग में कलेक्शन के 36,324 रूपए थे। थे। बाद में उदय कुमार ने दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस बीच पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।

You may have missed