December 8, 2025

फतुहा : शादी के नीयत से नाबालिग लड़के का अपहरण, छापामारी जारी

फतुहा। बीते शुक्रवार की शाम बलवा गांव से एक नाबालिग लड़के का शादी कराने के नीयत से अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ मे लड़के के पिता बिंदा राय ने थाने में दो लोगों के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज करायी है। पिता बिंदा प्रसाद की माने तो बीते शुक्रवार शाम दो लोग, जो कि उनके रिश्तेदार हैं, उनके घर पहुंचे और घर से बुलाकर और बाइक पर बैठाकर लड़के को लेकर कहीं चले गए। जब लड़का नारद कुमार शनिवार के सुबह तक घर नही पहुंचा तो थाने में शिकायत की गयी। पुलिस आरोपियों के घर छापेमारी भी की लेकिन न तो लड़के नारद कुमार की बरामदगी हो पाई और न ही आरोपी पुलिस के हाथ लगे। पुलिस के अनुसार दूसरा आरोपी जो नालंदा जिले का है, जो फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामला शादी व्याह कराने से जुड़ा है। लड़के की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पीड़ित पिता ने अनहोनी की भी आशंका जताई है।

You may have missed