February 16, 2026

फतुहा : बढ़ते ठिठुरन के बीच शहर में हुई अलाव की व्यवस्था

फतुहा। शहर के अंदर बढ़ते ठिठुरन को देखते हुए अलाव की व्यवस्था नहीं होने की खबर छपने के बाद सोमवार को स्थानीय अंचल कार्यालय द्वारा शहर के कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई। अलाव की व्यवस्था स्थानीय महारानी चौक, चौराहा व थाने के पास की गयी। इन जगहों पर अंचल नाजिर उमाशंकर प्रसाद खुद निरीक्षण कर अलाव की व्यवस्था करायी। उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर के सभी महत्वपूर्ण जगहों तथा भीड़भाड़ वाले जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलवक्त अंचल कार्यालय द्वारा प्रतिदिन 10 से 15 किलो अलाव प्रति जगह उपलब्ध कराया जाएगा। जरुरत पड़ने पर अलाव की मात्रा बढाई जाएगी। कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था होने पर अन्य जगहों के लोग भी जल्द ही अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।

You may have missed