फतुहा : नदी मे डूबने से किशोर की मौत

फतुहा। रविवार दोपहर फतुहा प्रखंड के मासाढ़ी गांव मे एक 12 वर्षीय किशोर की स्थानीय कररुआ नदी में डूबने से मौत हो गई। खबर लगते ही जहां गांव में सन्नाटा पसर गया, वहीं परिजनों के बीच कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने नदी में तलाश कर शव को बाहर निकाला। मृतक किशोर गांव के ही परदुमन सिंह के पुत्र निशांत कुमार था। बताया जाता है कि मृत किशोर गांव के अन्य बच्चों के साथ नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया तथा डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।