फतुहा की खबरें : वज्रपात से किसान की मौत, लावारिस हालत में शव बरामद, भटकती किशोरी मिली
वज्रपात से किसान की मौत, मुआवजे की मांग
फतुहा। शुक्रवार को बिक्रमपुर के खंदा में वज्रपात के चपेट मे आने से एक वृद्ध किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोजीपुर निवासी 69 वर्षीय जय किशुन राय के रुप में हुई है। जानकारी होते ही मोजीपुर पंचायत के मुखिया विजय कुमार ने उक्त घटना की जानकारी प्रभार में चल रहे अंचलाधिकारी व पुलिस को दिया। अंचलाधिकारी अजय राज व बीडीओ मृत्युंजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक बिक्रमपुर गांव के खंदा में स्थित अपने खेत में घास काटने का काम कर रहा था, तभी बारिश से बचने के लिए एक आम के पेड़ के नीचे छिप गया। इसी समय पेड़ के उपर वज्रपात गिर गया तथा मृतक उसके चपेट में आ गया। परिजन प्रशासन से प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजे की मांग कर रहे थे।

सड़क किनारे लावारिस हालत में वृद्ध का शव बरामद, पहचान नहीं

फतुहा। शुक्रवार को सुबह नदी थाना क्षेत्र के मोजीपुर गांव में सड़क किनारे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो पाई है। वृद्ध के पास से एक चादर व पानी का बोतल बरामद किया गया है। ग्रामीणो के अनुसार यह वृद्ध बीते शाम से ही मोजीपुर में घूमते दिख रहा था। वहीं पुलिस के अनुसार वृद्ध की मौत किसी बिमारी से होने की संभावना है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि वृद्ध की मौत किस कारण से हुई है।
भटकती किशोरी को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
फतुहा। शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों की सूचना पर नदी थाना पुलिस ने एक 15 वर्षीय किशोरी को भटकते हुए मोजीपुर से बरामद किया है। किशोरी पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के खजुरबन्ना की रहने वाली बतायी गयी है। किशोरी किसी आॅटो से फतुहा की ओर जा रही थी लेकिन आॅटो से वह मोजीपुर में ही उतरकर इधर-उधर भटक रही थी तथा पूछे जाने पर वह कुछ नहीं बता पा रही थी। नदी थाना प्रभारी सकेंन्द्र कुमार के अनुसार किशोरी को उसके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया है।

