फतुहा : प्रेम विवाह किया तो घर में घुसने से रोका, दंपति ने थाने से लगायी गुहार
फतुहा। प्रेम विवाह करने पर दम्पति को उसके घर में घुसने नहीं दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित दम्पति ने थाने पहुंचकर न्याय दिलाने का गुहार लगाया है। मामला पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव की है।
बताया जाता है कि जफराबाद गांव के बिकू कुमार बीते वर्ष 2016 में भिखुआ गांव के गीता कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी कर जब दम्पति अपने घर पहुंचे थे तो उस समय परिजनों ने अपनाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद वे दोनों गांव से बाहर इधर-उधर रहने लगे। जब दम्पति पुन: शनिवार को अपने घर पहुंचे तो परिजनो ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी तथा घर में घुसने नहीं दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए दम्पति को न्याय दिलाने की कोशिश में जुटी है।


