पेट्रोल-डीजल की कीमतों अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने पटना में निकाला साइकिल जुलुस, केंद्र-राज्य सरकार पर जमकर गरजें

पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निदेश पर पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में प्रतिदिन अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे बोरिंग रोड चौराहा से प्रदेश कांग्रेस द्वारा एक साइकिल जुलुस डाकबंगला चौराहा तक निकाला गया।
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के नेतृत्व में निकले इस साइकिल प्रदर्शन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह विधायिका अमिता भूषण शामिल थे। साइकिल जुलुस में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन साइकिल पर चलकर तख्तियों, बैनर, पोस्टर के जरिये पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमतों में कमी आने के बावजूद केन्द्र एवं राज्य सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर अपनी तिजौरी भर रही है।
वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर ने कहा कि कोराना संक्रमण के कारण आज जनता भारी परेशानी से गुजर रही है, उस पर केन्द्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि 2013 में भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए एवं पेट्रोल-डीजल की कीमत 65 से 70 रूपये होने पर रसोई गैस सिलेंडर लेकर दिल्ली सहित सारे देश में बड़ा आंदोलन चलाया था, लेकिन आज वही भाजपा सरकार रसोई गैस की कीमत 700 रूपये होने तथा पेट्रोल एवं डीजल की कीमत 85 रुपए से अधिक होने पर भी मौन है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता की कमर टूट गयी है और केन्द्र तथा राज्य सरकार मौन है।
साईकिल प्रदर्शन जुलूस में उक्त कांग्रेस नेताओं के अलावा मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, संगठन प्रभारी ब्रजेश पांडेय, प्रवक्ता राजेश राठौड़, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा, लाल बाबू लाल, मनोज कुमार सिंह, रवीन्द्र नाथ मिश्रा, प्रदेश छात्र संगठन के अध्यक्ष चुन्नू सिंह, नागेन्द्र पासवान विकल, डॉ. अशोक गगन, आनन्द माधव, मोनी पासवान, रीता सिंह, प्रतिमा कुमारी दास, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, अजय सिंह, प्रदुम्न यादव, डॉ. कमलदेव नारायण शुक्ला, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, बशी अख्तर, कुमार आशीष, जयन्ती झा, सुनीता साक्षी सुधा मिश्रा, उदयशंकर पटेल, असफर अहमद, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, अनुराग चन्दन एवं बड़ी सुख्या में कांग्रेसी शामिल थे। बाद में मूल्य वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन पटना के जिलाधिकारी को सौंपा गया।
