बिहार चुनाव : पहले चरण में लोजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, एक विधायक और कई पूर्व विधायक हैं शामिल

पटना। बिहार में पहले चरण को चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण में लोजपा के दिग्गज उम्मीदवारों में सर्वाधिक की परीक्षा बुधवार को होनी है। पहले चरण में लोजपा के 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुल 42 प्रत्याशी थे, जिनमें एक का नामांकन रद्द हो गया है। इस तरह अब 41 मैदान में हैं। इनमें पार्टी के कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं, जिनमें भाजपा के एक विधायक और कई पूर्व विधायक शामिल हैं। जिसमें राजेंद्र सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ. उषा विद्यार्थी और रामेश्वर चौरसिया शामिल हैं।
इससे पार्टी को भी पहले चरण के उम्मीदवारों से काफी उम्मीदें हैं, पर वे सभी उन पर कितना खरा उतरते हैं यह तो दस नवंबर को मतगणना के दिन ही पता चलेगा। भाजपा के वर्तमान विधायक डॉ. रवींद्र यादव झाझा विधानसभा से लोजपा के टिकट पर मैदान में हैं। झाझा सीट एनडीए के तहत जदयू को चले जाने के बाद डॉ. रवींद्र यादव लोजपा के सिंबल पर मैदान में उतरे हैं।
इसी प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे राजेंद्र सिंह दिनारा से लोजपा के उम्मीदवार हैं। वे जदयू प्रत्याशी और मंत्री जय कुमार सिंह और महागठबंधन के उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं। भाजपा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया सासाराम से तो पूर्व विधायक डॉ. उषा विद्यार्थी पालीगंज से लोजपा उम्मीदवार को रूप में चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व मंत्री व जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा जगदीशपुर से लोजपा उम्मीदवार हैं। इनसे भी पार्टी को काफी उम्मीदें हैं। पहले चरण में मैदान में उतरे इनमें से कई नेता लोजपा के स्टार प्रचारकों में भी शामिल हैं।

About Post Author

You may have missed