पति के साथ हुए झगड़े ने लिया खतरनाक रूप, मचा हड़कंप

CENTRAL DESK : यूपी के भदोही में रविवार की सुबह पति के साथ हुए झगड़े ने खतरनाक रूप ले लिया। जो भी यह खबर सुना वह आवाक रह गया। पति से झगड़े के बाद पत्नी ने आवेश में आकर अपने पांच गिर के टुकड़े को गंगा नदी में फेंक दिया। बच्चों की उम्र पांच से 12 साल के बीच बताए जाते हैं। गोताखोरों की टीम बच्चों को खोजने में जुटी हुई है। यह घटना गोपीगंज के जहांगीरा गंगा घाट पर हुई। बताया जा रहा है कि मां ने छह साल से छोटे दो बच्चों को पहले गंगा में फेंका। उन्हें बचाने के लिए अन्य तीनों बच्चे उतरे और पांचों डूब गए।
जहांगीरा गांव निवासी मृदुल उर्फ मुन्ना इलाके के एक सराफ के यहां काम करता है। दो दिन पहले वह किसी की गाड़ी लेकर पास बनवाने के बाद झारखंड गया था। रविवार की सुबह घर पहुंचा तो पत्नी मंजू से घर के खर्चे को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। कुछ देर बाद ही पत्नी ने अपने पांचों बच्चों को साथ लिया और गंगा किनारे पहुंच गई। यहां उसने अपने सबसे छोटे बेटे पांच वर्षीय संदीप को गंगा में फेंक दिया। इससे पहले कि अन्य बच्चे कुछ समझते मां ने छह वर्षीय बेटी पूजा को भी गंगा में ढकेल दिया। दोनों डूबने लगे तो 12 वर्षीय बेटी वंदना, दस वर्षीय बेटी रंजना और आठ वर्षीय बेटा शिवशंकर बचाने के लिए गंगा में उतर गए। पानी गहरा होने के कारण यह तीनों बच्चे भी डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख आसपास के कुछ लोग दौड़े लेकिन तब तक पांचों गंगा में समा चुके थे। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एसपी राम बदन सिंह मौके पर पहुंच तत्काल गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई गई। करीब दो घंटे बाद भी बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका था। पांच बच्चों के डूबने की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
डीएम के अनुसार महिला का कहना है कि पति से झगड़े के बाद गुस्से में उसने पांचों बच्चों को गंगा में ढकेल दिया है। कुछ लोग महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं बता रहे हैं। जबकि पति के अनुसार उसकी मानसिक हालत ठीक थी। उसने क्यों ऐसा कदम उठा लिया, इस बारे में कुछ नहीं बता रहा है।

About Post Author

You may have missed