January 24, 2026

पटना : शाहपुर मुसहरी में आटो चालक की हत्या में नामजद तीन गिरफ्तार, जालसाज भी गिरफ्तार

Close up of male hands in bracelets behind back

फुलवारी शरीफ। पटना के परसा बाजार थाना के शाहपुर मुसहरी में फतेहपुर निवासी आटो चालक लाला राय की हत्या में नामजद ममता देवी, गुड़िया देवी और बबलू रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि आटो चालक लाला राय की हत्या मुसहरी में अवैध संबंध के चलते हुए विवाद में पीट-पीट कर किया गया था, जिसके बाद मृतक के समर्थकों ने मुसहरी के दर्जनों घरों में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट किया था। हत्या के बाद लाश को मुसहरी में ही छोड़कर हत्यारे फरार हो गये थे। इस हत्याकांड में ममता देवी, गुड़िया देवी और बबलू रविदास का नाम सामने आया था। पुलिस तीनों हत्यारोपियो की गिरफ्तार के बाद वरीय पुलिस अधिकारी के पास पूछताछ के लिए ले गये थे जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विनय भूषण सिंह जालसाजी के मामले में गिरफ्तार
फुलवारी शरीफ। जानीपुर थाना की पुलिस ने एक जालसाजी के मामले में फरार चल रहे जालसाज विनय भूषण सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ जानीपुर थाना में करीब छ: माह पहले जमीन के नाम पर 28 लाख रुपए लेने के बावजूद जमीन रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था। थानेदार राजीव रंजन ने बताया की विनय भूषण सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिय गया।

You may have missed