December 8, 2025

पटना में हुई मानसून की पहली बौछार, 12 जिलों में ब्लू अलर्ट जारी

पटना। बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार को राजधानी पटना में मानसून की पहली बौछार हुई। सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुककर 20 एमएम पानी बरसा। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं बरसात के कारण राजधानी के संपर्क पथों के साथ ही मुख्य सड़कों पर जलजमाव हो गया है।
मौसम विभाग ने बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में स्थित बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल और उत्तर-पश्चिम बिहार के सीवान, सारण, गोपलगंज, पूर्व और पश्चिम चंपारण में ब्लू अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और मध्य स्तर की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर के ऊपरी क्षेत्र पर बने चक्रवाती हवाओं की वजह से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य के सभी इलाकों में 20 जून तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may have missed