September 15, 2026

पटना में ट्रक-बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार की मौत

पालीगंज। पटना जिला के पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के चंडोस स्थित गैस एजेंसी के पास सोमवार देर शाम एनएच 139 पर ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत घटनास्थल पर हो गयी।


मिली जानकारी के अनुसार, पालीगंज प्रखंड के चंडोस स्थित गैस एजेंसी के पास एक ट्रक व बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत घटनास्थल पर हो गयी। मृतक की पहचान पालीगंज प्रखंड के गोआरी गांव निवासी विकास कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर व कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। घटना का कारण ट्रक व बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You may have missed