पटना के ऋतिक को अमेरिका के यूनिवर्सिटी से मिली 2.5 करोड़ की स्कॉलरशिप, कांग्रेस नेताओं ने मिलकर दी शुभकामनाएं
पटना। अमेरिका के जार्ज टाउन यूनिवर्सिटी से ढाई करोड़ की बड़ी स्कॉलरशिप प्राप्त छात्र ऋतिक राज को गुरूवार को उनके घर जाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुभकामनाएं दी। बिक्रम विधानसभा के महमदपुर गांव निवासी राजेश शर्मा के पुत्र ऋतिक राज को जार्ज टाउन यूनिवर्सिटी ने उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर ढाई करोड़ रुपए का स्कॉलरशिप प्रदान किया है। ऋतिक राज 20 वर्ष से कम उम्र में इतनी बड़ी राशि प्राप्त करने वाले पहले छात्र हैं।
कांग्रेस के पटना ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस की एक टीम के साथ राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने उनके घर पर जाकर ऋतिक राज को शुभकामना दी एवं उनके माता-पिता को बधाई दिया। साथ ही साथ डॉ. सिंह ने आश्वासन दिया कि अमेरिका एवं अन्य देशों के अध्ययन में आपके सहयोग हेतु हर तरह से तैयार रहूंगा। एक किसान का पुत्र इस ऊंचाई को छू रहा है, यह वर्तमान समाज में एक आदर्श सूचक परिदृश्य है तथा अनुकरणीय है। बधाई देने वालों में डॉ. आशुतोष शर्मा, संजीव कुमार कर्मवीर, आलोक हर्ष, धर्मवीर शुक्ला, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, गौरव गोस्वामी आदि मौजूद थे।


