PATNA : जनवरी से कक्षा 5 से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू करने की अपील

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी ने सरकार से अपील किया है कि आगामी जनवरी 2021 के प्रथम सप्ताह से बिहार के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 5 से 12वीं तक की पढ़ाई पहले की तरह शुरू करे।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक डॉ. हरखू झा ने कहा है कि मार्च 2020 से सभी शिक्षण संस्थान कोरोना संक्रमण के कारण बंद पड़े हैं। वस्तुस्थिति यह है कि कोरोना महामारी का प्रकोप अब घट चुका है, जैसा कि नेशनल रिपोर्ट में कहा जा रहा है। दिसम्बर के अन्त तक वैक्सीन भी उपलब्ध होने वाला है। जहां तक बिहार में कोरोना का आकलन है कि संक्रमण दर अब मात्र 1.5 प्रतिशत है तथा रिकवरी दर 96 प्रतिशत के आसपास है। वैसी स्थिति में इन संस्थाओं को लगातार बन्द रखने का कोई औचित्य नहीं है।
डॉ. झा ने कहा है कि सरकार चाहे तो कोराना का नियम पालन करते हुए जैसे थियेटर, होटल, मंदिर, मॉल या अन्य संस्थान खोल दिये हैं, वैसे ही सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को खोलने का आदेश शीघ्र जारी करे, जिससे राज्य में शिक्षा का माहौल बन सके।

You may have missed