September 14, 2026

पटना एम्स में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये, 1 ने कोरोना को हराया

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में शुक्रवार को नए मरीजों में 3 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक शुक्रवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 3 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई] जिसमे संपतचक, खगौलऔर गया के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में एक व्यक्ति ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed