February 16, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 3 की मौत, 1 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में सोमवार को 3 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 1 की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में बिहटा के 70 वर्षीय हृदय नारायण सिंह, बक्सर के 74 वर्षीय अशोक श्रीवास्तव जबकि पटना की 70 वर्षीय सविता देवी की मौत हो गयी है। वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 1 नये मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जो वैशाली के रहने वाले हैं। इसके अलावा एम्स में 5 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed