February 16, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 2 लोगों की मौत, 10 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में बुधवार को 2 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 10 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में सिवान की 72 वर्षीय बीना देवी जबकि पुर्णिया के 45 वर्षीय सुधीर कुमार मंडल की मौत हो गयी है। वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 10 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, सारण, पटना, सिवान के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 4 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed