पटना एम्स में कोरोना से 7 लोगों की मौत, जू. रेजिडेंट डाक्टर समेत 13 पॉजिटिव
फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में शुक्रवार को 7 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 13 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में सिद्धी घाट के 75 वर्षीय चंद्रमणी मिश्रा, बेगूसराय के 71 वर्षीय महेन्द्र कुमार वर्मा, दीघा की 52 वर्षीय अंजु देवी, नालंदा के 64 वर्षीय जमील अशरफ, राजापट्टी के 45 वर्षीय मो. रूस्तम, बेगूसराय के 42 वर्षीय राजन कुमार जबकि एसके पुरी के 65 वर्षीय बैजनाथ प्रसाद की मौत हो गयी है। वहीं शुक्रवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 13 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना के 9, उत्तर प्रदेश, सीतामढ़ी, औरगांबाद के मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया की इसके आलावा एम्स में 17 लोगों ने कोरोना को मात दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसमें दो मरीजों को सीधे आईसीयू से डिस्चार्ज कर दिया गया। एम्स में कार्यरत एक जूनियर रेजिडेंट डाक्टर भी पॉजिटिव पाए गए, जिनका इलाज एम्स में चल रहा है।


