February 16, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 16 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में बुधवार को 3 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि 16 नए मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में गोपालगंज के 45 वर्षीय अयुब खान, पटेल नगर के 77 वर्षीय सतीश राय धीमन जबकि शास्त्रीनगर की 76 वर्षीय मीना कुमारी की मौत हो गयी है। वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 16 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, सीतामढ़ी, मधुबनी, पुर्णिया, वैशाली, सारण, पश्चिम चंपारण, गया के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed