February 16, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 2 की मौत, 15 नए मामले सामने आये

पटना। एम्स में बुधवार को 2 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 15 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में पत्रकार नगर के 75 वर्षीय संत कुमार अंबष्ठा जबकि पटना के 19 वर्षीय आमीर इकबाल की मौत हो गयी है। वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 15 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, बेगूसराय, भोजपुर, वैशाली, सहसरा, बक्सर, पूर्वी चंपारण एवं बांका के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 15 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं बुधवार को 113 लोगों ने फेज थ्री का वैक्सीन लिया, जिसके बाद अब तक फेज थ्री का वैक्सीन लेने वालों की संख्या 422 हो गयी।

You may have missed