September 12, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 8 लोगों की मौत, 19 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में बुधवार को 8 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 19 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में मजिस्टेट कालोनी के 65 वर्षीय अविनाश कुमार कांत, एसके पुरी के 70 वर्षीय अरविंद कुमार सिंहा, बुद्धा कालोनी के 51 वर्षीय अलिक सरन, खगौल के 77 वर्षीय रामलोचन सिंह, शास्त्रीनगर के 70 वर्षीय हरेन्द्र किशोर सिंह, भूतनाथ रोड की 75 वर्षीय रामजदी देवी, गुजरात के 60 वर्षीय मदन मोहन श्रीवास्तव जबकि शेखपुरा के 30 वर्षीय टिंकू कुमार की मौत हो गयी है। वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 19 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, पूर्वी चंपारण, कटिहार, जहानाबाद के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 14 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed