नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के योगदान का भारत ऋणी है: राजद

पटना। राजद कार्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 124वीं जयंती समारोह प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आईसीएस पास करने के बाद अंग्रेजों की हुकुमत में नौकरी नहीं कर देश सेवा में जुट गए। वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में सहभागी हुए। उस समय देश में दो धारा काम कर रहा था। एक नरम दल-दूसरा गरम दल, दोनों का एक लक्ष्य स्वतंत्रता दिलाने का था। सुभाष चन्द्र बोस गरम दल के नेता थे। वे देश को आजादी दिलाने के लिए आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर अंग्रेजों से लड़ाई लड़े। उनका नारा था दिल्ली चलो तथा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उन्होंने युवा पीढ़ी को उत्प्रेरित और आंदोलित किया। उनके योगदान का भारत ऋणी है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष कुमार राकेश रंजन, चितरंजन गगन, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, निराला यादव, बागेश्वर बबलू, डॉ. पे्रम कुमार गुप्ता, डॉ. कुमार राहुल सिंह, आनंद कुमार उर्फ नन्दू यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

About Post Author

You may have missed