September 16, 2026

पटना में खड़गे के नेतृत्व में महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, शामिल नहीं हुए लालू, कई नेता रहे मौजूद

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- मोदी डेवलपमेंट की बात नहीं करते, इस बार नहीं बनेगी उनकी सरकार

पटना। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अब तक तीन चरणों में 285 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। आज शाम 5 बजे तक चौथे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार रूक जाएगा। 13 तारीख को 96 सीटों के लिए मतदान होगा। शुक्रवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में प्रचार कर रहा था। पीएम मोदी के लिए सरकार बना पाना अब अत्यंत मुश्किल है। शुक्रवार को पीएम मोदी और कांग्रेस दोनों की पब्लिक रैली थी। इसके बाद लगा कि भाजपा के खिलाफ जनता में बहुत बड़ा आक्रोश है। बेरोजगारी, गरीबी इतनी बढ़ रही है कि सामान्य जनता उसमें सह नहीं पाती है। सभी लोग परेशान हैं कि मोदी जी ने पहले बहुत सारे नौकरियों के वादे किए थे। 20 करोड़ नौकरियां देनी थी, जो नहीं दे पाए हैं। अब उसके बारे में कुछ नहीं बोलते। महंगाई के बारे में वह कुछ नहीं बोलते हैं। अपने भाषण में कहीं भी जिक्र नहीं करते हैं। उन्होंने जो वादे किए थे, उस पर कुछ बात नहीं करते हैं। डेवलपमेंट में उन्होंने क्या किया। पिछले 10 साल में उसके बारे में वह बात नहीं करते। इसमें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भटचार्य, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी भी शामिल हैं। इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह भी उपस्थित हैं। स्वास्थ्य की वजह से लालू प्रसाद पीसी में शामिल नहीं हुए हैं। मनोज झा ने कहा कि यह पहला मौका है। मैं घर के सभी को अस्वस्थ करना चाहता हूं कि बहुत जबरदस्त हमें संदेश मिल रहा है। हमने लगातार बिहार में बात की है कि नौकरी का मतलब है तेजस्वी। गांव-गांव में लोग नौकरी देख रहे हैं, भैंस नहीं देख रहे हैं। संविधान कितना खतरे और परेशानी में है। इसके लिए हमें कोई प्रचार करने की जरूरत नहीं पड़ी है। गांव-गांव तक यह बातें पहुंच गई है। वहीं, दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि पहले जब फोटो का दौर आता था। एक ही संस्था के बारे में सबसे ज्यादा सुना करते थे, इलेक्शन कमीशन के बारे में। मोदी जी के दौर में इलेक्शन कमीशन का और ईडी के बारे में ज्यादा सुनने को मिलता है। जिस आधार पर अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दिया है। यह बहुत ही स्वागत योग्य फैसला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चौथे चरण में होने वाले समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र और पांचवें चरण के मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:00 बजे समस्तीपुर में और दोपहर 3:30 बजे मुजफ्फरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे।

You may have missed