नीर निर्मल परियोजना से हटाये गये सामुदायिक संगठक को बहाल करने की मांग

फुलवारी शरीफ। नीर निर्मल परियोजना के अंतर्गत काम कर रहे सामुदायिक संगठक को पुन: बहाल करने की मांग की गयी है ताकि उनके परिवार का भरन पोषण हो सके। फुलवारी प्रखंड के कुरकुरी पंचायत के सामुदायिक संगठक संजय कुमार का परिवार सामुदायिक संगठक पद से हटाये जाने के बाद भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। संजय कुमार ने बताया कि कोरोना संकट में भी सरकार ने सभी जिला से सामुदायिक संगठक को हटाने के बाद दोबारा बहाली नहीं कर रही है, जिससे हटाए गये सामुदायिक संगठक के परिवार को दाने-दाने को मोहताज होना पड़ रहा है। पुन: बहाली करने के लिए विभागीय मंत्री, जिलाधिकारी से लेकर मुखिया तक से गुहार लगाई गयी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

You may have missed