December 7, 2025

निसर्ग के असर : पटना सहित सभी जिलों में 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी

पटना। अरब सागर में चक्रवाती तूफान निसर्ग के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने पटना सहित बिहार के सभी जिलों में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की और तेज बारिश के आसार हैं। निसर्ग का असर बिहार के सभी जिलों में दिखाई पड़ रहा है। बिहार के ज्यादातर जिलों में गुरुवार की सुबह से ही बारिश हो रही है।
इधर पटना में गुरुवार को दिन भर बादल छाया रहा। सुस्त हवा की रफ्तार से उमस भरी गर्मी रही। पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के बाद तूफान गुजरात, दादर व नगर हवेली, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के साथ ही बंगाल की खाड़ी में दिखाई देगा। इससे बिहार के कई जिलों में 6 जून तक बारिश होने की संभावना है।

You may have missed