February 16, 2026

BIHAR : नवादा में दुकानदार की गला रेत कर निर्मम हत्या, नाबालिग बेटी भी गायब, मचा हड़कंप

नवादा। बिहार के नवादा जिला में बड़ी घटना हुई है। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पावर हाउस के पास घर में सो रहे दुकानदार की अपराधियों ने गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी है। वहीं मृतक दुकानदार की नाबालिग पुत्री भी गायब है। जिससे पुत्री के अपहरण किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान स्थानीय शंकर सिंह (55) वर्षीय शंकर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पुत्री की भी खोजबीन की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शंकर सिंह रोजाना की तरह मंगलवार रात करीब 8 बजे पावर हाउस गेट के पास स्थित दुकान बंद कर घर लौट गए थे। सुबह स्थानीय लोगों की नजर उनके शव पर पड़ी। अपराधी ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। घर से उनकी छोटी बेटी (13 वर्ष) गायब है।
वहीं मृतक के पुत्र सिंटू कुमार के बताया कि घटना रात में हुई थी, मैं सोया हुआ था इसलिए नहीं देख पाया। शोर-शराबा भी नहीं हुआ। अपराधियों ने उसकी छोटी बहन को गायब कर दिया है। सिंंटू का कहना है कि उसके पिता 10 वर्ष पहले तक वाहन चलाते थे। जबकि वह चालक के रूप में काम करता है।
इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन ने प्रशासन से मांग किया कि बच्ची को अविलंब बरामद किया जाए। सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करें। साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस अविलंब गिरफ्तार करे।

You may have missed