January 17, 2026

दीघा में अपराधियों ने युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

पटना। बिहार में अपराधियों की तूती बोल रही है। तोबङतोङ अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पटना पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला दीघा थाना इलाके का है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के आर ब्लॉक-दीघा रोड स्थित पेपर बोर्ड कॉलोनी के पास गुरुवार को अपराधियों ने नाले के किनारे एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही वह गिर गया। गंभीर रुप से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

You may have missed